मित्रों!

आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं।

बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 10 जुलाई 2014

कौन से नेहरू गांधी परिवार को तंग कर रही है सरकार ?

बुद्धू भैया संसद में सो रहे थे जीन्यूज़ ने उन्हें सोते दिखा दिया तो क्या यह कहा जाए की जी न्यूज़ उन्हें तंग कर रहा है। चोर चोरी करते पकड़ा जाए तब क्या यह कहा जाए की पुलिस उसे तंग कर रही है। न्यायालय किसी को सम्मन भेजे तब क्या यह कहा जाए सरकार (बीजेपी )नेहरू -गांधी परिवार को तंग कर रही है?

पहली बात तो यह कि गांधी (महात्मा गांधी ,मोहनलाल कर्म चंद  गांधी )नेहरूजी के समकालीन थे।गुज़राती  बनिए थे। नेहरू कश्मीरी -ब्राह्मण थे. अगर यह कहा जाए कि नेहरू परिवार ,नेहरूकी बेटी के परिवार ,बेटी के बेटे के परिवार को तंग किया जा रहा है तो भी बात  समझ में आ जाए। महात्मा गांधी को बीच में क्यों लाया जा रहा है ?वह तो संत थे ऐसे घोटाले न उन्होंने किए न उनके नातियों ने। कांग्रेसियों और सोनिया मायनो के द्वारा ऐसा फिर भी अदबदा  कर युवा भीड़ को भ्रमित करने के लिए क्यों किया जा रहा है ?जबकि सोनिया  जी  स्वयं गांधी भी नहीं हैं ?

यह इस युवा पीढ़ी को बहकाने की कांग्रेसी हरकत है।

सम्मन कोर्ट ने इसीलिए भेजा है कि सोनिया और अपने बुद्धू भैया को न्यायालय ने प्रथम दृष्टया दोषी पाया है।यंग  इंडिया संस्था खड़ी  करने और उसका पैसा अपने नाम कर लेने का।  वह आकर अपना पक्ष रखें। इसमें बीजेपी सरकार को बीच में लाना गैर -तार्किक है। यह सीधे सीधे इस देश की जनता ,वोट का और इस देश की कचहरी का अपमान है।

कांग्रेस इसे अपने शासन में वापसी का साधन बतला रही है। यदि ऐसा है तो कांग्रेस  तो घोटाले करने में माहिर है ऐसे दो चार और घोटाले कर ले। पक्ष में थी तब धड़ल्ले से कर रही थी अब अपनी शैली बदलके कर ले। जनता अगले चुनाव में भी दूध  का दूध और पानी का पानी कर देगी।

कांग्रेसी राजनीति घोटाले करके ऐंठती है गौरव महसूस करती है न्यायालय का अपमान करती है सीधे सीधे उसे सरकार के इशारे पे काम करने वाली शै बतलाकर। बड़े शर्म की बात है यह, कांग्रेसियों के लिए नेहरू की बची कुची साख के लिए।

कौन से  नेहरू गांधी परिवार को तंग कर रही है सरकार कांग्रेसी विस्तार से बतलाएँ ?

1 टिप्पणी: